• Feb 25, 2025

दुनिया भर में भारत को संस्कृति का देश कहा जाता है। दूसरे देशों से आए हुए शैलानी यहां की लग्जरी लाइफ नहीं बल्कि सांस्कृतिक विरासत का अनुभव लेने आते हैं और एक सुखद अनुभव प्राप्त करते हैं। भारत के पास अपने आप में एक बड़ी संपदा है। चाहे भारत की प्रतिभा हो, कला हो, संस्कृति हो या यहां की सुंदरता हो। भारतीय राज्यों की बात करें तो पश्चिम से लेकर पूर्व तक, दक्षिण से लेकर उत्तर तक ऐसे कई सारे शहर हैं जिनकी आभा देखने में बनती है। तो चलिए आज जानते हैं कि भारत में रहने के दौरान ऐसी कौन-कौन सी जगह हैं जहां घूमा जा सकता है और वहां की सुंदरता को निहारा जा सकता है।

ताजमहल (आगरा)

प्यार की निशानी कहे जाने वाले ताज महल को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज के कहने पर बनवाया था। सफेद और तराशे गए संगमरमर ने बने इस ताजमहल को देखने के लिए सालभर लोग आते हैं। भारत के पूर्वी राज्य उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित ताज महल भारत के सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक है। यह एक ऐसी जगह है जहां आपको सालों भर विदेशी सैलानी मिलते हैं।

गोल्डन टेम्पल (अमृतसर)

गोल्डन टेम्पल सिख धर्म का सबसे पवित्र स्थल है। यहां साल के 12 महीने भारतीय और विदेशी सैलानी घूमने के लिए आते रहते हैं। सिख धर्म के इस तीर्थस्थल का निर्माण 1581 में शुरु हुआ था जो कि साल 1604 तक चला था। पंजाब में स्थित इस मंदिर की खासियत यह है कि इसका गुंबद सोने का बना है।

स्वामी नारायण मंदिर

स्वामी नारायण संस्था के द्वारा बनाए गए स्वामी नारायण मंदिर देश के कई राज्यों में है। इसकी खासियत यह है कि मंदिर के भीतर और बाहर कमाल की नक्कासी की गई है। जोकि आकर्षण का केंद्र है। इस मंदिर के प्रांगण में एग्जबिशन और वॉटर शो को देखने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में लोग आते हैं। भारत के बाहर भी इस संस्था से जुड़े लोग रहते हैं तो ऐसे में इस मंदिर को देखने के लिए भी भारी संख्या में लोग आते रहते हैं।

गोवा

भारत के दक्षिण पश्चिम तट पर स्थित गोवा हमेंशा से ही विदेशी पर्यटकों का पसंद रहा है। लेकिन यहां भारतीय सैलानियों की भी कोई कमी नहीं रहती है। यहां समुद्र और शराब के शौकीन लोग भारी मात्रा में हर साल पहुंचते हैं। दुनिया के सबसे बेहतरीन समुद्र तटों में शामिल अगोंडा, मांड्रोम और कलांगुट बीच गोवा का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है। भारत और विदेश में रह रहे कई सारे लोग यहां एकांत और नाइट लाइफ का मजा लेने के लिए भी आते हैं।

जयपुर

वैसे तो पूरे राजस्थान को ही राजा और महाराजा का शहर कहा जाता है। लेकिन, राजस्थान के जयपुर की बात करें तो यहां की रॉयलिटी कुछ और ही बयांं करती है। गोवा को गुलाबी शहर के नाम से भी जाना जाता है। यहां आमेर किला, हवा महल और जल महल जैसे कई सारे जगह हैं जहां लोग मनोरंजन के लिए घूम सकते हैं। इसके अलावा यहां की नाइट लाइफ भी बहुत अच्छी है। राजस्थानी खान-पान और नाच-गाने का भी विशेष मजा यहां रह कर लिया जा सकता है।

बोध गया

वैसे तो बिहार को लोग भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और देश को सबसे ज्यादा अधिकारी देने वाले राज्य के रूप में जानते हैं। लेकिन, यहां भी ऐसी कई सारी जगहें हैं जहां लोग घूमने फिरने के लिए आते रहते हैं। इन्हीं में से एक है बोधगया, ऐसा कहते हैं कि यहीं पर गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। यहां दुनिया भर में फैले बौद्ध अनुयायी ज्ञान स्थल का दर्शन करने आते हैं। बोधगया के अलावा यहां राजगीर भी एक ऐसी जगह है जहां लोग घूमने फिरने के मकसद से आते हैं।

ऋषिकेश

उत्तराखंड को भारत का देव भूमी कहा जाता है। यहां ऐसे कई सारे पर्यटन स्थल हैंं जहां दूर-दूर से लोग घूमने के लिए और अपना मन लगाने के लिए आते हैं। उत्तराखंड में ही स्थित एक दैविय स्थल है ऋषिकेश यहांं देश-विदेश के लोग शांति, ध्यान और योग के लिए आते हैंं। ऋषिकेश की सबसे सूंदर बात है वहां कल-कल बहती गंगा। यहांं कई सारे आश्रम और ध्यान केंद्र है जहां लोग रह कर ध्यान और योग करते हैैं। ऋषिकेश स्पोर्ट्स एडवेंंचर जैसे कैंपिंग, राफ्टिंग और ट्रैकिंग के लिए भी जाना जाता है।

बनारस

पूर्वी भारत की संस्कृति को अपने आप में सेमेटे हुए उत्तर प्रदेश का शहर बनारस अपने आप में ही एक अनोखा शहर है। पिछले कुछ सालों में भारत के प्रधानमंत्री और बनारस के स्थानीय सांसद नरेंद्र मोदी ने इस शहर का काफी जिर्णोद्धार किया है। बनारस में कई सारे साधू और सन्यासी अपनी तपस्या को पूरा करने के लिए आते हैं। यहां गंगा किनारे कई सारे ऐसे घाट हैं जहां लोग शांति और सुकून की तलाश में बैठने आते हैं। यहां के खान पान की भी विशेष महत्व है। 

जैसलमेर

राजस्थान का जैसलमेर एक ऐसा जगह है जहां विदेशी सैलानी हर साल काफी मात्रा में आते हैं। विदेश से आने वाले पर्यटकों में सबसे अधिक संख्या में यहांं अमेरिकी आते हैं। जैसलमेर में लोग यहां की संस्कृति, भोजन, नृत्य और कला का काफी आनंद उठाते हैं। लोग यहां रातों को रेगीस्तान की सैर पर निकलते हैं साथ ही नाच-गान का मजा लेते हैं। यहां की नाइट कैंपिंग भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। जैसलमेर के बारे में ऐसा कहते हैंं कि यहां अगर कोई आसमान के तारों को देखे तो वह रात भर उन तारों को देखते रह सकता है।

लद्दाख

लद्दाख हिमालय की आंचल में बसा वह क्षेत्र है जहां भारतीय और विदेशी पर्यटक बर्फों के बीच एक बेहतरीन रोड ट्रिप के लिए जाना पसंद करते हैं। लद्दाख का पैंगोंग झील लोगों के बीच एक बेहतरीन आकर्षण का केंद्र है। साल 2023 के बाद से यहां विदेशी पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां के हैनले गांव में विदेशी पर्यटकों को पहले रहने की इजाजत नहीं होती थी। लेकिन, अब यहांं उन्हें रहने की इजाजत मिल गई है।

केरल

भारत का वह दक्षिणी राज्य जहां की खूबसूरती को देखने के लिए सैलानी काफी दूर-दूर से आते हैं। विदेशी पर्यटकों के बीच यह राज्य 'ईस्ट ऑफ वेनिस' के नाम से प्रसिद्द है। यहां की संस्कृति , त्योहार, स्थानिय परंपराएं, यहां होने वाले बोट रेस, और यहां की हरियाली लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

हमसे संपर्क करें
यात्रा विशेषज्ञबुकिंग की पुष्टिरद्द करना
हाल के लेख
क्या एयरलाइंस कंबल उपलब्ध कराती हैं?
Feb 26, 2025
क्या एयरलाइंस कंबल उपलब्ध कराती हैं?
क्या मैं हवाई जहाज़ पर अपना फ़ोन चार्ज कर सकता हूँ?
Feb 26, 2025
क्या मैं हवाई जहाज़ पर अपना फ़ोन चार्ज कर सकता हूँ?
हवाई जहाज़ में सुरक्षित यात्रा कैसे करें?
Feb 25, 2025
हवाई जहाज़ में सुरक्षित यात्रा कैसे करें?
मैं अपनी फ्लाइट सीट को मुफ़्त में कैसे अपग्रेड कर सकता हूँ?
Feb 24, 2025
मैं अपनी फ्लाइट सीट को मुफ़्त में कैसे अपग्रेड कर सकता हूँ?
क्या फ्लाइट टिकट पूरी तरह से रिफंडेबल हैं?
Feb 24, 2025
क्या फ्लाइट टिकट पूरी तरह से रिफंडेबल हैं?
गोवा में सबसे अच्छे समुद्र तट कौन से हैं?
Feb 22, 2025
गोवा में सबसे अच्छे समुद्र तट कौन से हैं?
बच्चों के लिए इंडिगो का किराया कितना है?
Feb 22, 2025
बच्चों के लिए इंडिगो का किराया कितना है?
इंडिगो ग्रुप बुकिंग की रद्दीकरण नीति क्या है?
Feb 21, 2025
इंडिगो ग्रुप बुकिंग की रद्दीकरण नीति क्या है?
इंडिगो की उड़ानों में किस उम्र का बच्चा मुफ़्त है?
Feb 21, 2025
इंडिगो की उड़ानों में किस उम्र का बच्चा मुफ़्त है?
गर्भवती होने पर उड़ान भरने के नियम क्या हैं?
Feb 20, 2025
गर्भवती होने पर उड़ान भरने के नियम क्या हैं?
फ्लाइट में पालतू जानवर के साथ कैसे यात्रा करें?
Feb 20, 2025
फ्लाइट में पालतू जानवर के साथ कैसे यात्रा करें?
उड़ान में देरी के लिए मुआवजे के नियम क्या हैं?
Jan 29, 2025
उड़ान में देरी के लिए मुआवजे के नियम क्या हैं?
partner-icon-iataveri12mas12visa12