हवाई यात्रा करने के दौरान हमें काफी सतर्क रहना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह विमान से यात्रा करना किसी और संसाधन से यात्रा करने के मुकाबले थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि विमान में यात्रा के दौरान अगर आपने विमान कंपनी के नियमों का पालन नहीं किया तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। किसी और संसाधन जैसे कि बस या ट्रेन से सफर के दौरान अगर आप किसी नियम की अनदेखी करते हैं तो थोड़ा बहुत जुर्माना देकर आप अपनी यात्रा को यात्रा करने की अनुमति मिल जाती है लेकिन, हवाई यात्रा के दौरान ऐसा नहीं है। विमान में यात्रा करने के दौरान अगर आप कंपनी के नियमों का उलंघन करते हैं तो आपको पूर्ण रूप से यात्रा करने से रोका जा सकता है और आप दंड के भी भागी बन सकते हैं। इसीलिए जरूरी है कि आप हवाई यात्रा से पहले विमान कंपनी के नियमों के बारे में अच्छी तरह से पढ़ और जान लें। परिवाप के साथ हवाई यात्रा का आनंद लेना अपने आप में काफी रोमांचक होता है। खास कर के तब जब आपके साथ कोई बच्चा हो लेकिन बच्चों की कुछ जरूरतें होती हैं। जैसे कि बच्चे का खान-पान, उसके हर रोज प्रयोग में आने वाली जरूरत की चीजें इत्यादी। तो जाहिर सी बात है कि अगर आप बच्चे के साथ सफर कर रहे हैं तो आपको इन सभी चीजों के साथ सफर करना होगा। लेकिन, हवाई यात्रा के दौरान यात्री सीमित सामन के साथ ही यात्रा कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि एक बच्चे के साथ सफर के दौरान आपको किस तरह से यात्रा करनी चाहिए।
हवाई यात्रा के दौरान कुछ मामलों में यात्रियों को छूट दी जाती है। जिनके बारे में उन्हें जानकारी नहीं होती है। अगर आप इसके बारे में विमान कंपनी से पूछताछ करते हैं तो आपको सारी जानकारी प्राप्त हो जाती है। कई सारी विमान कंपनियां यात्रियों को अपने साथ अतिरिक्त सामान ले जाने की छूट देती हैं। लेकिन, उसके लिए कुछ शर्तें निर्धारित किए गए हैं। अगर आप किसी बीमार व्यक्ति के साथ सफर कर रहे हैं तो आपको उसके इलाज से संबंधित चीजें जैसे कि व्हिल चेयर या ऑक्सीजन सिलिंडर इत्यादी अपने साथ ले जाने की छूट दी जाती है। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं लिया जाता है। इसी तरह से अगर आप बच्चे के साथ सफर करते हैं तो भी आपको कई मामलों में रियायत दी जाती है। जैसे कि साल माह से दो साल तक के बच्चों के लिए विमान में कोई भी शुल्क नहीं देना होता है।
अगर आप हवाई यात्रा कर रहे हैं तो आपको मालूम होना चाहिए कि सफर के दौरान हवाई जहाज में बैगेज की क्या सीमा होती है। विमान से सामान ले जाने की जो आदर्श सीमा होती है वह प्रति व्यक्ति सात किलो केबिन में और 15 किलो तक बैगेज के रूप में ले जाने की होती है। वहीं, अगर आपके साथ कोई सात माह से दो साल तक का बच्चा है तो उसके लिए आपको टिकट की जरूरत नहीं होती है तो उसके नाम पर आप कोई भी सामान नहीं लेकर जा सकते हैं।
आमतौर पर जब आप हवाई यात्रा करते हैं तो आपको एक सीमा तक सामान ले जाने की छूट मिलती है। अगर विमान में निर्धारित वजन से ज्यादा सामान आप लेकर जाते हैं तो आपको अतिरिक्त शुल्क देना होता है। लेकिन, अगर आप बच्चे के लिए ट्रॉली या खाने पीने की सामग्री लेकर जाते हैं तो इसमें आपको छूट दी जाती है। क्योंकि नवजात शिशुओं का खानपान सामान्य खानपान से अलग होता है।