अगर आप समुद्र के दीवाने हैं तो भारत में आपको ऐसे कई सारे डेस्टिनेशन मिलते हैं जहां आप घूमने और अपनी छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। भारत में अगर समुद्र तट की बात करें तो अंडमान निकोबार, बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा के अलावा दक्षिण के कई राज्यों में आपको समुद्र मिल जाते हैं। लेकिन, इन सबमें अगर सबसे ज्यादा लोकप्रिय डेस्टिनेशन की बात करें तो गोवा में लोग अपनी छुट्टी को मनाना पसंद करते हैं। गोवा में समुद्र बीच के अलावा ऐसी और भी कई सारी सुविधाएं हैं जिनका लुफ्त उठाने के लिए लोग जाते हैं। जैसे कि यहां आपको नाइट लाइफ का लुफ्त उठाने का मौका मिलता है। अगर आप शराब के शौकीन हैं तो यहां आपको ड्यूटी फ्री शराब की बोतलें मिल जाती हैं। तो चलिए अब आपको गोवा के बेहतरी समुद्र तटों के बारे में कुछ जानकारी दे देते हैं।
यह बीच गोवा के उत्तर में बसा हुआ है जहां लोगों का भीड़-भाड़ थोड़ा कम होता है। अगर आप सुकुन और शांति की तलाश में हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां आपको गहरे समुद्र का अनुभव करने को मिल सकता है। अगर आप प्रकृति और दुर्लभ प्रजाती के जीव जंतुओं के शौकीन हैं तो यहां आपको दुर्लभ प्रजाति की चिड़ियां देखने को मिल जाएंगी। मेन गोवा के मुकाबले में आपको यहां खान-पान और रहन सहन के सस्ते विकल्प भी मिलते हैं।
अगर आप मोरजिम से थोड़ा दक्षिण में जाते हैं तो आप बागा बीच पर पहुंच जाएंगे। गोवा के प्रमुख और लोकप्रीय बीचों में बागा बीच का नाम शामिल है। इस बीच पर पर्यटकों के लिए वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों की व्यवस्था होती है। जो लोग शराब पीना, नए दोस्त बनाना, नाचना गाना, पसंद करते हैं उनके लिए गोवा का बागा बीच एक बेहरीन विकल्प है। इस बीच पर नाइट लाइफ भी काफी अच्छी होती है।
कैंडोलियम गोवा की प्रिंसेस नदी के पास का एक खूबसूरत बीत है। यह लोगोंं की पहुंच से काफी दूर और एक शांत बीच है। यहां आपको एक किला भी देखने को मिलता है। लोग यहां की खूबसूरती और शांति के दीवाने हैं। ज्यादातर लोग यहां अपनी छूट्टी के आखिरी दिनों में आना पसंद करते हैं। जब लोग पार्टी करने और भीड़ भाड़ से थक जाते हैं तो यहां आ कर थोड़े शांति के पल बिताना पसंद करते हैं। अगर आपको मछली पकड़ना पसंद है तो आपके लिए यह डेस्टिनेशन काफी मजेदार होने वाला है।
गोवा के सबसे ज्यादा खूबसूरत बीचों में शामिल सिंक्वेरियम बीच सुनहरे बालू और समुद्र के साफ पानी के लिए जाना जाता है। यहां मौजूद अगोड़ा फोर्ट पर्यटकों का केंद्र है। यहां भी लोग वाटर एडवेंचर का आनंद ले सकते हैंं। यहां आने वाले लोग गोवा के लोकल और पारमपरिक भोजन का आनंद लेते हैं। यह गोवा के सबसे बेहतरीन समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। अपने दोस्तों के साथ यहां आप सुकुन के कुछ घंटे बिता सकते हैं।
साफ पानी, सफेद रेत और हरे भरे ताड़ और नारियल के पेड़ों से ढका यह बीच गोवा की खूबसूरती को खूब बयां करता है। यहां भी ज्यादातर लोग शांति की तलाश में आते हैंं। पर्यटकों के अलावा यहां गोवा के स्थानिय लोग भी सप्ताह के अंत में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो इस जगह को अपने बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
गोवा के इन बीचों को एक्सप्लोर करना काफी आसान है। अगर आप गोवा पहुंच गए हैं तो आप यहां के लोकल ट्रांसपोर्ट पर निर्भर न रहें। यहां आप अपने लिए स्कूटी या बाइक हायर कर सकते हैं और गूगल मैप की मदद से इन बीचों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।