हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों को विमान कंपनियां कई सारी सुविधाएं प्रदान कराती हैं। जैसे कि खाना, पानी, बैगेज की सुविधा, एयरपोर्ट पर लाउंज की सुविधा इत्यादी। अब कई लोग इस लिए सफर करने से डरते हैं क्योंकि वो बीमार होते हैं या उनकी सेहत ठीक नहीं होती है। ऐसे में उनके मन में एक बड़ी दुविधा यह होती है कि अगर मैं सफर करने गया तो क्या वो मूलभूत सुविधाएं जिसकी जरूरत मुझे पड़ सकती है वह एयरपोर्ट या विमान के भीतर मिलेंगी। अगर आपके मन में भी कुछ ऐसे ही सवाल हैं तो यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से इंडिगो के विमान में मरीजों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। सबसे पहले तो हम आपको बता देते हैं कि अगर आपने इंडिगो के फ्लाइट में अपनी बुकिंग करा रखी है तो निश्चिंत रहें आपको विमान में व्हीलचेयर की सुविधा जरूर मिलेगी।
अगर कोई यात्री इंडिगो एयरलाइन के विमान में सफर कर रहा है तो उसे विमान कंपनी के द्वारा निश्चित तौर पर व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। लेकिन, इसके लिए कुछ तौर तरीके होते हैं जिन्हें हमें अपनाना होता है। अगर आपको स्वास्थ सं संबंधित कोई समस्या है जैसे कि अगर आप चल फिर नहीं पा रहे हैं तो इसके लिए आपको पहले से सावधानियां बरतनी पड़ेगी। आप चाहें तो अपने साथ व्हीलचेयर लेकर आएं और अगर आप चाहते हैं कि इंडिगो एयरलाइन के तरफ से व्हिलचेयर उपलब्ध कराया जाए तो इसके लिए आपको आपके उड़ान के 48 घंटे पहले ही विामान कंपनी के ग्राहक सेवा अधिकारी से बात कर के इसे बुक कराना होगा। आप इंडिगो ग्राहक सेवा अधिकारी से इन नंबरों पर बात कर सकते हैंः 0124-6173838, 0124-4973838।
आमतौर पर हवाई अड्डे पर उन सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराया जाता है जिनकी जरूरत आम जीवन में लोगों को कभी भी पड़ सकती है। इसके अलावा यहां इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि अगर पहले से बीमार किसी व्यक्ति की सेहत हवाई अड्डे पर आ कर बिगड़ जाती है तो ऐसी स्थिति में क्या किया जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए हवाई अड्डे पर कुछ महत्वपूर्ण चीजें अपलब्ध काराई जाती हैं जैसेः
ज्यादातर एयरलाइन कंपनियां निजी व्हिलचेयर को साथ ले जाने की अनुमति नहीं देती हैं। हालांकि बैगेज पॉलिसी को नजरअंदाज करते हुए आपको विमान के बैगेज में व्हीलचेयर ले जाने की अनुमति जरूर दी जाती है। लेकिन, इसके लिए आपको अपने व्हीलचेयर को चेकइन के दौरान ही छोड़ना होता है। यहां से विमान कंपनियां अपने व्हीलचेयर पर बिठा कर आपको विमान में आपकी सीट तक लेकर जाती हैं। विमान के भीतर मैनुअल व्हीलचेयर का ही इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि, ऑटोमैटिक व्हीलचेयर थोड़े भारी भरकम होते हैं और विमान के भीतर वो फिट नहीं आ सकते हैं।
जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया कि विमान के भीतर आप अपना निजी व्हीलचेयर लेकर नहीं जा सकते हैं। अगर आप चलने फिरने में असाहाय हैं तो आपको एयर स्टाफ के द्वारा व्हीलचेयर पर बिठा कर विमान के भीतर तक पहुंचाया जाता है। जिन व्हीलचेयरों को विमान के भीतर लेकर जाते हैं वो काफी हल्के और कम चौड़ाई वाले व्हीलचेयर होते हैं। अब अगर आपके मन में गंतव्य पर विमान से उतरने की चिंता सता रही है तो निश्चिंत रहें विमान के लैंड करने के बाद भी आपके लिए एयरस्टाफ व्हीलचेयर की व्यवस्था करते हैं। ताकि आप सही सलामत अपने गंतव्य पर पहुंच सकें।