• Feb 24, 2025

 

कहीं सफर करने से पहले जरूरी होता है कि आप अपना टिकट बुक कराएं। चाहे वह बस का टिकट हो, ट्रेन का टिकट हो या हवाई जहाज का, ऐसा इसलिए ताकि सफर में किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए और हम अपने मंजिल तक सफलता पूर्वक पहुंच सकें। अगर आप भरतीय रेलवे में सफर करते हैं तो ऐसी सूरत में बुकिंग के दौरान आपसे ऑटो अपग्रेड के लिए पूछा जाता है। अगर आप इस विकल्प का चुनाव करते हैं तो बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आपका टिकट अपग्रेड कर दिया जाता है। ऐसी सूरत में समान्य श्रेणी वाले लोग एसी क्लास में सफर कर सकते हैं साथ ही थर्ड एसी वाले लोग सेकेंड या फर्स्ट क्लास में सफर कर सकते हैं। इस अपग्रेड प्रक्रिया को लेकर कई लोगों के मन सवाल आता है कि क्या हवाई जहाज का टिकट भी बिना किसी शुल्क के अपग्रेड हो सकता है क्या? तो चलिए हम आज आपको बताते हैं कि आप अपनी फ्लाइट सीट मुफ्त में कैसे अपग्रेड कर सकते हैं साथ ही यह भी बताते हैं कि सीट को अपग्रेड करने का तरीका क्या है।

एयर इंडिया देता है फ्लाइट टिकट अपग्रेड करने की सुविधा

अगर आप एयर इंडिया के साथ सफर करते हैं तो आपको यह कंपनी फ्लाइट टिकट को अपग्रेड करने की सुविधा देती है। कंपनी के इस प्लान का नाम अपग्रेड प्लस है। इसका फायदा उठाने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले एयर इंडिया के ऑफिशियल साइट(www.airindia.com) पर जाएं।
  • अब आपको होम पेज पर बुक और मैनेज का विकल्प दिखेगा।
  • इस विकल्प पर जाने के बाद आपको मेन्यू से सीट्स सेलेक्शन और अपग्रेड का विकल्प दिखेगा।
  • इस विकल्प को चुनने के बाद आपसे आपके टिकट की कुछ जानकारियां आपसे मांगी जाएगी।
  • यहां उन जानकारियों जैसे बुकिंग नंबर और लास्ट नेम को भरें।
  • अब जैसे ही आप सबमिट का बटन दबाएंगे आपको फ्लाइट कंपनी के तरफ से बता दिया जाएगा कि आप अपग्रेड के लिए इलिजिबल हैं या नहीं।
  • अगर आप इस सुविधा का लाभ लेने के लिए एलिजिबल होंगे तो आपको अपग्रेड का विकल्प दिया जाएगा अथवा नहीं।
  • आप अपने उड़ान के 12 घंटे पहले तक ही इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
  • जैसे ही आप वेबसाइट पर मांगे गए जानकारियों को साझा करेंगे और सबमिट करेंगे आपको उसके दो घंटे बाद एक कंफर्मेशन मेल आएगा जिसमें आपके यात्रा का विवरण होगा।
  • आपको बतादें कि एयर इंडिया की अपग्रेड प्लस योजना मुफ्त योजना नहीं है बल्कि इसके लिए कंपनी एक निर्धारित शुक्ल लेती है जो कि दूरी और विमान में मिलने वाली सुविधाओं पर निर्भर करता है।

कैसे कर सकते हैं फ्लाइट सीट को मुफ्त में अपग्रेड

फ्लाइट में काम करने वाले कर्मचारियों की मानें तो हवाई यात्रा कराने वाली कंपनी के लिए उसका हर एक उड़ान काफी महत्वपूर्ण होत है। ऐसे में अगर किसी विमान में फर्स्ट क्लास के सीट खाली रह जाते हैं तो ऐसी सूरत उन सीट्स पर इकॉनॉमी क्लास के यात्रियों को बैठा दिया जाता है। लेकिन, इसके लिए यात्रियों के पास कोई अधिकारिक मेल नहीं जाता है। बल्कि उन्हें फ्लाइट में चढ़ने के बाद बिजनेस क्लास के सीट पर बैठने का ऑफर दे दिया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि विमान के भीतर बैलेंस बना रहे। बिजनेस क्लास की सीटें आगे की तरफ होती हैं। पीछे की तरफ सामान रखा जाता है साथ ही इकॉनॉमी क्लास के यात्री आगे से लेकर पीछे तक बैठे होते हैं। इसीलिए कुछ यात्रियों को बिजनेस क्लास में बैठने का ऑफर दे दिया जाता है। लेकिन ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अगर यह ऑफर चाहिए तो यात्रियों को क्या करना होगा इसके बारे में हम आपको बताते हैं।

  • अगर आप फ्लाइट में पीछे की सीट चुनते हैं तो संभावना है कि अपग्रेडेशन के दौरान आपका नंबर पहले आ सकता है क्योंकि विमान के बैलेंस को सही रखने के लिए पीछे के यात्रियों को आगे बिठाया जाता है।
  • अगर आप किसी स्पेशल सर्विस में हैं तो फ्लाइट में चढ़ने के तुरंत बाद एयर होस्टेस को इस बात की जानकारी दें ऐसे में वह आपको बिजनेस क्लास की सीट ऑफर कर सकते हैं। उन्हें उम्मीद होती है कि आपात स्थिति में आप उनके काम आ सकते हैं।
  • अगर आप विमान में कम से कम किराया दे कर यात्रा करना चाहते हैं तो अपना टिकट बुक करते समय कुछ स्पेशल दिनों को ध्यान में रख सकते हैं। जैसेः मंगलवार, बुधवार या गुरुवार इन दिनों में टिकट कराने से आपको सस्ते फ्लाइट टिकट मिल सकते हैं।

फ्लाइट सीट फ्री अपग्रेडेशन के लिए इन टिप्स को आजमाएं

  • अकेले यात्रा करेंः फ्लाइट में उनका टिकट पहले अपग्रेड होता है जो फैमिली के बजाए अकेले सफर करते हैं।
  • पहले चेक इन करेंः पहले आओ पहले पाओ स्कीम के तहत आपको पहले चेक इन करने पर अपग्रेडेड सीट मिल सकता है।
  • अटेंडेंट से रिक्वेस्ट करेंः अगर आपके आस पास कुछ ऐसे लोग या छोटे बच्चे बैठ गए हैं जिनकी वजह से आपको यात्रा करने में दिक्कत आ रही है तब ऐसी स्थिति में आप फ्लाइट अटेंडेंट से सीट चेंज करने के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
  • रेग्युलर कस्टमरः अगर आप एयर लाइन कंपनी के रेग्युलर कस्टमर हैं तो आपको टिकट अपग्रेडेशन के मामले में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • किसी मुसीबत मेंः अगर आप किसी मेडिकल एमरजेंसी में हैं या फिर आपके साथ कोई दुर्घटना हो गई हो तो आप एयरपोर्ट पर मौजूद फ्लाइट कंपनी के एजेंट से अपग्रेट सीट के लिए रिक्वेस्ट कर सकते हैं। अगर आपकी बात सच है और आप सत्यता प्रमाणित कर देते हैं तो आपके सीट को अपग्रेड कर दिया जाएगा।
  • स्पेशल ऑफरः अगर आप किसी फ्लाइट कंपनी के मेंबरशिप प्लान से सदस्य हैं तो ऐसा संभव है कि स्पेशल ऑफर में आपको समान्य किराए पर ही बिजनेस क्लास में सफर करने का ऑफर दिया जा सकता है।
  • पर्सनालिटी मैटर्सः जब फ्लाइट में मौजूद अटेंडेट टिकट अपग्रेड करने के लिए सही व्यक्ति का चुनाव कर रही होती है तब वह इस बात को ध्यान में रखती है कि बिजनेस क्लास में उसी व्यक्ति को बिठाया जाए जो वहां बैठने लायक हो। जैसा कि आप जानते हैं कि बिजनेस क्लास में केवल एलाइट दर्जे के लोग ही सफर करते हैं ऐसे में जिन्होंने बिजनेस क्लास का पैसा दिया है उन्हें मुफ्त यात्रा करने वाले व्यक्ति के कारण कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
हमसे संपर्क करें
यात्रा विशेषज्ञबुकिंग की पुष्टिरद्द करना
हाल के लेख
क्या एयरलाइंस कंबल उपलब्ध कराती हैं?
Feb 26, 2025
क्या एयरलाइंस कंबल उपलब्ध कराती हैं?
क्या मैं हवाई जहाज़ पर अपना फ़ोन चार्ज कर सकता हूँ?
Feb 26, 2025
क्या मैं हवाई जहाज़ पर अपना फ़ोन चार्ज कर सकता हूँ?
हवाई जहाज़ में सुरक्षित यात्रा कैसे करें?
Feb 25, 2025
हवाई जहाज़ में सुरक्षित यात्रा कैसे करें?
भारत में रहने के दौरान देखने लायक कुछ सबसे मनोरम आकर्षण क्या हैं?
Feb 25, 2025
भारत में रहने के दौरान देखने लायक कुछ सबसे मनोरम आकर्षण क्या हैं?
क्या फ्लाइट टिकट पूरी तरह से रिफंडेबल हैं?
Feb 24, 2025
क्या फ्लाइट टिकट पूरी तरह से रिफंडेबल हैं?
गोवा में सबसे अच्छे समुद्र तट कौन से हैं?
Feb 22, 2025
गोवा में सबसे अच्छे समुद्र तट कौन से हैं?
बच्चों के लिए इंडिगो का किराया कितना है?
Feb 22, 2025
बच्चों के लिए इंडिगो का किराया कितना है?
इंडिगो ग्रुप बुकिंग की रद्दीकरण नीति क्या है?
Feb 21, 2025
इंडिगो ग्रुप बुकिंग की रद्दीकरण नीति क्या है?
इंडिगो की उड़ानों में किस उम्र का बच्चा मुफ़्त है?
Feb 21, 2025
इंडिगो की उड़ानों में किस उम्र का बच्चा मुफ़्त है?
गर्भवती होने पर उड़ान भरने के नियम क्या हैं?
Feb 20, 2025
गर्भवती होने पर उड़ान भरने के नियम क्या हैं?
फ्लाइट में पालतू जानवर के साथ कैसे यात्रा करें?
Feb 20, 2025
फ्लाइट में पालतू जानवर के साथ कैसे यात्रा करें?
उड़ान में देरी के लिए मुआवजे के नियम क्या हैं?
Jan 29, 2025
उड़ान में देरी के लिए मुआवजे के नियम क्या हैं?
partner-icon-iataveri12mas12visa12